किफायती दरों पर रेत उपलब्ध कराने के लिए पत्थरों से निर्मित होने वाली "एम-सैण्ड" को करें प्रोत्साहित - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
07-Sep-2024 12:00 AM 946

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण और आमजन को किफायती दरों पर रेत उपलब्ध कराने के लिए यांत्रिक प्रक्रिया द्वारा पत्थरों से निर्मित होने वाली "एम-सैण्ड" को प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही "रेडी मिक्स" क्रांकीट को बढ़ावा देने के लिए भी नीति बनाई जाए। सभी जिलों में एमएसएमई गतिविधियों में स्थानीय युवाओं को उद्यमशीलता से जोड़ते हुए इकाईयां स्थापित की जाएं। इन गतिविधियों से निर्माण की गुणवत्ता में सुधार भी होगा और समय भी कम लगेगा। अत: प्रदेश के बड़े शहरों में यह गतिविधियां प्राथमिकता से आरंभ की जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की समृद्ध खनिज सम्पदा को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में मेटल आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने खनिज संसाधनों से अधिक राजस्व प्राप्ति के लिए उड़ीसा राज्य की नीतियों के अध्ययन के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में खनिज साधन विभाग की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^