कोश्यारी ने अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की
14-Apr-2022 11:34 PM 3687
मुंबई 14 अप्रैल (AGENCY) महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने गुुरुवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री कोश्यारी ने आज सुबह यहां स्मारक चैत्य भूमि पहुंचकर संविधान निर्माता एवं भारत रत्न अम्बेडकर की 132 वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ. अम्बेडकर की जयंती आज देशभर में मनायी जा रही है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस अवसर पर त्रिशरण बुद्ध वंदना का पाठ किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले, गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल, ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुश्रीफ, राज्य मंत्री विश्वजीत कदम, मुंबई नगर आयुक्त आई एस चहल, पूर्व सांसद डॉ भालचंद्र मुंगेकर और चैत्यभूमि स्मारक के समन्वय समिति के सचिव नागसेन कांबले मौजूद रहे। राज्यपाल ने एक सार्वजनिक सभा में कहा कि डॉ बी आर अम्बेडकर ने भारतीय संविधान के आधार पर भारतीय समाज को समानता के सूत्र में पिरोया। उन्होंने कहा कि डॉ अंबेडकर के द्वारा दिया गया मंत्र जिसमें शिक्षित, आंदोलन और संगठित होना आज भी उतना ही प्रभावी है। राज्यपाल ने इस दौरान भिक्षु संघ को एक पवित्र वस्त्र (चीवर) प्रदान किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^