कोटा में उतारी विशाल चम्बल माता की आरती
12-Sep-2023 11:13 PM 8902
कोटा,12 सितम्बर (संवाददाता) राजस्थान के कोटा में चंबल रिवर फ्रंट पर बुधवार शाम को रिमझिम बरसात के बीच चंबल माता की विशाल प्रतिमा की आरती की गई। कोटा में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चंबल रिवर फ्रंट पर स्थापित की गई चंबल माता की विशाल प्रतिमा की शाम को जैसे ही आरती शुरू हुई कि वर्षा की रिमझिम बूंदो ने चंबल माता की विराट प्रतिमा का अभिषेक करना शुरू कर दिया। बारिश के बीच हुई चंबल माता की आरती के दौरान बड़ी संख्या में अतिथि उपस्थित रहे। शाम साढ़े छह बजे विधि विधान से 125 पंडितों ने भक्तिमय माहौल में पहली बार पूजा अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ चंबल माता की आरती उतारी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^