राज्य सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व कार्य: राठौड़
12-Sep-2023 11:33 PM 4377
जयपुर, 12 सितंबर (संवाददाता) राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश को वर्ष- 2030 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने एवं विकास की गति को 10 गुना बढ़ाने के लिए राजस्थान- मिशन 2030 अभियान के अंतर्गत ’विजन- 2030 दस्तावेज’ तैयार किया जा रहा है। श्री राठौड़ ने विभागीय उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा हाल ही में 1500 करोड़ के पर्यटन विकास कोष का गठन, नवीन पर्यटन नीति, पर्यटन एवं हॉस्पिटलिटी सेक्टर को उद्योग का दर्जा, राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति, गांवों की संस्कृति को संरक्षण देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन सेक्टर में रोजगार के अवसर पैदा करने हेतु राजस्थान ग्रामीण पर्यटन योजना, धार्मिक पर्यटन सर्किट, पर्यटकों की सुरक्षा, मेलों और उत्सवों को नया रूप सहित पर्यटन क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किये गए है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^