कोविड टीकाकरण 172 करोड़ से अधिक
11-Feb-2022 09:35 PM 2697
नयी दिल्ली 11 फरवरी ( वार्ता) देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 392वें दिन शुक्रवार को 42 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये। इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 172 करोड़ से अधिक हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक 172 करोड़ 24 लाख 21 हजार 476 कोविड टीके लगाये जा चुके है। आज 42 लाख 67 हजार 532 कोविड टीके दिये गये। आंकड़ों के अनुसार अतिरिक्त खुराक के पात्र व्यक्तियों को एक करोड़ 68 लाख 47 हजार 437 कोविड टीके लगाये गये हैं। आंकड़ों में बताया गया है कि 95 करोड़ 51लाख 48 हजार 26 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 75 करोड़ चार लाख 26 हजार 13 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा। इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^