कोविड टीकाकरण में 100 करोड का आंकड़ा पार
21-Oct-2021 10:21 PM 5307
नयी दिल्ली 21 अक्टूबर (AGENCY) देश में कोविड टीकाकरण अभियान के 279वें दिन गुरुवार को 56 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये। इसके साथ ही देश में 100 करोड़ कोविड टीके लगाने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक एक अरब 53 लाख 63 हजार 691कोविड टीके लगाये गये। आज 56 लाख 11 हजार 985 कोविड टीके दिये गये। आंकड़ों के अनुसार 70 करोड 91 लाख 10 हजार 871 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 29 करोड 62 लाख 52 हजार 820 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है। मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा, इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^