लखनऊ किसान महापंचायत 22 नवंबर तक के लिए स्थगित
21-Oct-2021 10:10 PM 5561
नयी दिल्ली 21 अक्टूबर (AGENCY) किसान मोर्चा के नेता योगेन्द्र यादव ने कहा है कि 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले लखनऊ किसान महापंचायत को मौजूदा मौसम की स्थिति और फसल के मौसम के कारण 22 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। श्री यादव ने गुरुवार को यहां ट्वीट कर कहा, “26 अक्टूबर को होने वाली लखनऊ किसान महापंचायत को वर्तमान मौसम की स्थिति जिसकी सबसे अधिक मार किसान झेल रहा है व फसल के मौसम के कारण 22 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^