कुश्ती समेत दो खेलों को गोद लेगी यूपी सरकार
19-Aug-2021 08:37 PM 2916
लखनऊ, 19 अगस्त (AGENCY) ‘खेलो इंडिया खेलो’ के मूलमंत्र को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने दस सालों के लिए दो खेलों को गोद लेने का एलान किया है। इनमे से एक खेल कुश्ती होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को इकाना स्टेडियम में ओलंपिक खेलों के पदकवीर खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में यह घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने मेरठ में प्रस्तावित खेल यूनिवर्सिटी का नाम हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के नाम पर रखने की घोषणा की। सरकार ने हर गांव में एक खेल का मैदान और हर ग्राम पंचायत स्तर पर ओपन जिम का निर्माण कराने का भी निर्णय किया है। इस अवसर पर उन्होने पदकवीर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को कुल 42 करोड़ रुपए से अधिक की सम्मान राशि भेंट की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^