रविंदर को मिला रजत
18-Aug-2021 10:05 PM 1954
उफा (रूस), 18 अगस्त (AGENCY) भारत के रविंदर को रूस के उफा में आयोजित जूनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में 61 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग के फ़ाइनल में बुधवार को ईरानी पहलवान रहमान मूसा से 3-9 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इस बीच गौरव बालियान ने कल 79 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग और दीपक ने 97 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक जीते थे। रविंदर की फ़ाइनल बाउट के अलावा तीन अन्य भारतीय पहलवान कांस्य पदक के लिए उतरे। भारत के यश ने 74 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग, पृथ्वीराज पाटिल ने 92 किग्रा और कुमार अनिरुद्ध ने 125 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक जीते।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^