क्या ममता का भाषण रोकना सहकारी संघवाद है?: स्टालिन
27-Jul-2024 07:49 PM 7049
चेन्नई, 27 जुलाई (संवाददाता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम के स्टालिन ने शनिवार को सवाल किया कि क्या पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी को नयी दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में बोलने से रोकना सहकारी संघवाद है। श्री स्टालिन ने कहा कि क्या मुख्यमंत्री के साथ ऐसा व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को यह समझना चाहिए कि विपक्षी दल लोकतंत्र का अभिन्न अंग हैं और उन्हें दुश्मन नहीं समझा जाना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^