लोगों के साथ धोखा है 10 गुना स्टाम्प ड्यूटी बढ़ानाः ठाकुर
23-Sep-2023 10:03 PM 3960
शिमला, 23 सितंबर (संवाददाता) हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार प्रदेश के लोगों के साथ अन्याय कर रही है, आए दिन जनविरोधी फ़ैसले ले रही है। सत्ता में आते ही डीज़ल पर टैक्स बढ़ा दिये। बिजली-पानी के शुल्क बढ़ा दिए। आज दस गुना स्टाम्प ड्यूटी बढ़ाने जा रही है। श्री ठाकुर ने कहा कि सरकार इस तरह की तानाशाही से जनविरोधी फैसले जनता पर नहीं लाद सकती है। सरकार ने राजस्व के विभिन्न कार्यों में जहां सौ रुपए का स्टाम्प लगता था। उस जगह पर अब एक हज़ार जा स्टांप लगाने जा रही है। एक साथ दस गुना बढ़ोतरी आज तक प्रदेश के इतिहास में कभी नहीं हुई थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^