मान ने 427 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
23-Sep-2023 09:56 PM 3934
चंडीगढ़, 23 सितम्बर (संवाददाता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को राज्य के बिजली, शिक्षा, वन और अन्य विभागों में 427 नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे। केवल 18 महीनों में राज्य के युवाओं को 36524 सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंप कर एक नया रिकार्ड बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने अपने कार्यकाल के इतने थोड़े समय में ऐसा कोई मील पत्थर स्थापित नहीं किया। उन्होंने बताया कि 30 अगस्त से लेकर अब तक के 25 दिनों में राज्य सरकार ने 7660 नौजवानों को नियुक्ति पत्र दिए हैं। मान ने बताया कि इनमें 5714 आंगनवाड़ी वर्कर, 710 पटवारी, 560 पुलिस और अन्य अलग- अलग विभागों के 249 और 427 युवा शामिल हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^