राज्यपाल केंद्र सरकार से आरडीएफ का पैसा दिलवाने में सरकार की मदद करें : चीमा
23-Sep-2023 09:50 PM 2461
चंडीगढ़, 23 सितंबर (संवाददाता) पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा सरकार को लिखी गई चिट्ठी पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शनिवार को कहा कि राज्यपाल को पंजाब के कर्ज की बात नहीं करनी चाहिए क्योंकि पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकार ने वर्तमान सरकार को तीन लाख करोड़ रुपये का कर्ज विरासत में दिया है। चीमा ने कहा कि अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकार द्वारा पंजाब पर चढ़ाए करीब तीन लाख करोड़ रुपए के कर्ज के ब्याज के रूप में हमें हजारों करोड़ रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। कर्ज की किस्त और ब्याज चुकाने के बावजूद आप सरकार पंजाब के लोगों के कल्याण के लिए काफी अच्छा काम कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^