लोकरंग महोत्सव उत्तर और पूर्वोत्तर की संस्कृति का समागम
04-Nov-2023 08:17 PM 9264
जयपुर 04 नवंबर (संवाददाता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित 26वें लोकरंग महोत्सव का रंग जयपुरवासियों पर गहरा चढ़ता जा रहा है और इसके सातवें दिन शनिवार को लोक संस्कृति की सुगंध से कालाकारों ने उन्हें सराबोर कर दिया। जवाहर कला केन्द्र की ओर से आयोजित महोत्सव मेें छह राज्यों के कलाकारों ने 13 विधाओं की प्रस्तुति दी और उत्तर से पूर्वोत्तर, पश्चिम से दक्षिणी राज्यों से आई नयी लोक विधाओं की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। शाम ढलते-ढलते जवाहर कला केन्द्र में सर्द हवाओं ने ढेरा जमा लिया। कलाकारों के उत्साह की तपिश के आगे गुलाबी ठंड नहीं ठहर पायी। राष्ट्रीय लोक नृत्य समारोह की पहली प्रस्तुति में डॉ. हनुमान सहाय की मांड गायन की प्रस्तुति ने राजस्थान की माटी की महक फैलाई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^