मान ने असंवैधानिक सत्र का नाटक कर लोकतंत्र के मंदिर का किया अपमान: जाखड़
21-Oct-2023 09:08 PM 4744
जालंधर 21 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने शनिवार को कहा कि पंजाब विधानसभा का असंवैधानिक सत्र बुलाकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोकतंत्र के मंदिर का अपमान किया है, जिसके लिए उनको माफी मांगनी चाहिए। श्री जाखड़ यहां भगवान वाल्मिकी के प्रकट दिवस के सिलसिले में भारतीय वाल्मिकी धर्म समाज संगठन द्वारा आयोजित शोभा यात्रा में भाग लेने आये थे। उन्होंने कहा कि आप सरकार लोगों का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने और गुमराह करने की नीति पर चल रही है। जिसके तहत हर दिन नए-नए नाटक हो रहे हैं। एक तरफ जहां पंजाब के पानी को लूटा जा रहा है। दूसरी ओर, वे पंजाब पर हर दिन 100 करोड़ का कर्ज चढ़ा रहे हैं। पंजाब गंभीर वित्तीय संकट की ओर बढ़ रहा है। ऐसे मुद्दों पर गंभीरता दिखाने के बजाय मुख्यमंत्री चुटकलियों की राजनीति कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^