नड्डा भारत-न्यूजीलैंड मैच देखने के लिए धर्मशाला पहुंचेंगे
21-Oct-2023 09:42 PM 4944
शिमला 21 अक्टूबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर को होने वाले क्रिकेट विश्व कप मुकाबले को देखने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंच रहे हैं। शनिवार को श्री नड्डा का हिमाचल दौरा तय हो गया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार श्री नड्डा 22 अक्टूबर को पहले कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेंगे और इसके बाद मैच देखने के लिए एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला जाएंगे। इसके बाद रात करीब नौ बजे स्टेडियम से बिलासपुर के विजयपुर स्थित अपने घर के लिए रवाना होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^