मान ने की पंजाब के सीमावर्ती जिलों में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने की घोषणा
14-Sep-2023 07:14 PM 8446
अमृतसर, 14 सितम्बर (संवाददाता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को राज्य के सीमावर्ती जिलों में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने पहली ‘सरकार सन्नतकर मिलनी’ के दौरान उद्योगपतियों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार सीमावर्ती क्षेत्र में उद्योग के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आवश्यक बदलावों को शामिल करके राज्य में सीमा पहचान की प्रक्रिया को जल्द ही सुव्यवस्थित किया जाएगा। इससे राज्य में विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्र में उद्योग को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^