मान ने प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन के देहांत पर जताया शोक
28-Sep-2023 09:52 PM 2259
चंडीगढ़, 28 सितम्बर (संवाददाता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को प्रसिद्ध कृषि अर्थशास्त्री डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन के देहांत पर गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने डॉ. स्वामीनाथन के निधन को कृषि विज्ञान के क्षेत्र में एक युग का अंत बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. स्वामीनाथन के योगदान को रहती दुनिया तक याद रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक के देहांत से एक बड़ी क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति नज़दीकी भविष्य हो पाना संभव नहीं लगता।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^