मान ने शहीद परविन्दर सिंह के परिजनों को सौंपा एक करोड़ रु का चेक
16-Oct-2023 07:59 PM 8249
छाजली (संगरूर), 16 अक्टूबर (संवाददाता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में कारगिल में देश की रक्षा करते हुये शहादत प्राप्त करने वाले बहादुर जवान परविन्दर सिंह के घर जाकर परिवार को सम्मान राशि के तौर पर एक करोड़ रुपए का चैक सौंपा। मुख्यमंत्री ने शहीद परविन्दर सिंह के माता-पिता के साथ दुख साझा करते हुये कहा कि देश हमेशा अपने शहीदों का ऋणी रहेगा जो दुश्मनों से अपने वतन की रक्षा करते हुये जान न्योछावर कर देते हैं। उन्होंने शहीद परविन्दर सिंह की याद में गाँव में प्रतिमा लगाने का भी एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार की तरफ से शहीद की पत्नी के लिए नौकरी की माँग की गई है और राज्य सरकार द्वारा अपनी नीति के अंतर्गत नौकरी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि चाहे शहीद के बलिदान की कोई कीमत नहीं दी जा सकती , लेकिन सरकार ने शहीद के सम्मान में एक विनम्र सा प्रयास किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^