मदन दास देवी को श्रद्धांजलि सभा में भावपूर्ण ढंग से किया स्मरण
02-Aug-2023 07:42 PM 6985
हरिद्वार/देहरादून, 02 अगस्त (संवाददाता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह कार्यवाह मदन दास देवी के लिए बुधवार को भीमगोडा स्थित कृष्ण कृपा आश्रम में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा मे भावपूर्ण तरीके से उन्हें स्मरण किया गया। इस सभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्री देवी के निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। उनका पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा तथा वे निरन्तर राष्ट्र के निर्माण में सन्नद्ध रहे, जो हमारे लिये प्रेरणा का स्रोत है। श्रद्धांजलि सभा में महा मंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद महाराज, भाजपा राजधानी कार्यालय प्रमुख महेंद्र पांडेय, प्रफुल आकांत, डॉ. शैलेन्द्र, महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रविन्द्र पुरी, महंत रूपेंद्र प्रकाश, महंत राम मुनि, महंत जसविंद्र शास्त्री, महंत विष्णुदास, अधिवक्ता परिषद से हरि बोरिकर, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत व प्रेमचन्द्र अग्रवाल, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक, ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाई आदि प्रमुख थे। संचालन कुँवर रोहिताश्व ने किया। श्रद्धांजलि सभा के बाद पूर्व सह कार्यवाह स्वर्गीय मदन दास देवी की अस्थियों को पूर्ण विधि विधान से हर की पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड में विसर्जित किया गया। इस दौरान, श्रीगंगा सभा की ओर से अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, सिद्धार्थ चक्रपाणि, उज्ज्वल पण्डित,अनमोल आदि तीर्थ पुरोहित मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^