मध्यप्रदेश खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
20-Feb-2024 12:00 AM 751

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश खेलों के क्षेत्र में पूरे देश में आगे जाएगा। राज्य सरकार से खेलों के लिए मूलभूत सुविधाएं तो मिल ही रही हैं, भविष्य में खिलाड़ियों को और अधिक सुविधाएं दी जाएंगी। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के खिलाड़ी कबड्डी, कुश्ती के अलावा सभी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रशिक्षकों को पदोन्नत करने का निर्णय लिया है। हर जिले में एक एक्सीलेंस कॉलेज बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ द्वारा समन्वय भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, खेल एवं युवक कल्याण तथा सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग, विधायक एवं मध्यप्रदेश ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष श्री रमेश मेंदोला, विधायक श्री संदीप जयसवाल, ओलंम्पिक संघ के सचिव श्री दिग्विजय सिंह, अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवक कल्याण श्रीमती स्मिता घाटे सहित वरिष्ठ अधिकारी, खिलाड़ी तथा खेल प्रेमी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का शाल,श्रीफल, बड़ी माला और राजाभोज की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया गया।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^