मध्यप्रदेश में इस बार फिर बदलाव की लहर: राजबब्बर
14-Nov-2023 08:21 PM 5888
भोपाल, 14 नवंबर (संवाददाता) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेता राज बब्बर ने आज दावा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में इस बार फिर बदलाव की लहर है यहां भाजपा की सरकार इस बार नहीं बनने वाली है। श्री बब्बर ने यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा में यह दावा किया। उन्होंने कहा कि उनके कहने से क्या है, जब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बोलकर चले ही गए हैं। उन्होंने कहा कि श्री गांधी ने जब-जब भी जो कहा है वह सिद्ध होता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की 150 से कम सीट नहीं आएंगी। वे कहते हैं कि सीट बढ़ ही जाएगी, 150 से कम होने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^