राहुल आज मध्यप्रदेश में करेंगे दो पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं
14-Nov-2023 11:10 AM 2046
भोपाल, 14 नवंबर (संवाददाता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्री गांधी दोपहर 12 बजे विदिशा में कांग्रेस प्रत्याशी शशांक भार्गव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2 बजे टीकमगढ़ के खरगापुर में पार्टी प्रत्याशी श्रीमती चंदारानी गौर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पहले श्री गांधी ने कल राजधानी भोपाल में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में लगभग दो किलोमीटर लंबा एक रोड शो किया था। राज्य में चुनाव प्रचार का कल अंतिम दिन है। मतदान 17 नवंबर को होगा। नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^