महाराष्ट्र के छत्रपति सम्भाजीनगर में सड़क दुर्घटना, 12 लोगों की मौत, 18 घायल
15-Oct-2023 04:03 PM 5711
छत्रपति संभाजीनगर, 15 अक्टूबर (संवाददाता) महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर जिले के वैजापुर तालुका में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसे के समय पीड़ित सैलानी बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान उनका टेम्पू खड़े ट्रक से टकरा गया,जिसके कारण 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी तथा 18 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना कल देर रात यहां से लगभग 80 किलोमीटर दूर वैजापुर तालुका में जंबारगांव टोल बूथ के पास हुई। मृतकों में छह महिलाएं और एक चार महीने के बच्चा शामिल है। सभी 12 लोगों की मौके पर मौत हो गई। घायलों को छत्रपति संभाजीनगर के सरकारी चिकित्सा कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। पीड़ित श्रद्धालु नासिक जिले के पाथर्डी और इंदिरानगर के रहने वाले थे। शनिवार देर रात से ही बचाव अभियान जारी है।उधर, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की और प्रशासन को घायलों को सरकारी खर्च पर उचित इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना के सही कारण की जांच करने और जिम्मेदार लोगों को दंडित करने का भी आदेश दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^