महाराष्ट्र के मंत्रालय में धमकी भरा फोन करने वाला गिरफ्तार
08-Aug-2023 02:09 PM 7748
मुंबई, 08 अगस्त (संवाददाता) महाराष्ट्र के मंत्रालय (राज्य सरकार सचिवालय) पर आतंकवादी हमले की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को शहर पुलिस ने यहां गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक 61 साल के किशनचंद खेमानी नाम के आरोपी ने सोमवार रात मंत्रालय के कंट्रोल रूम में फोन कर धमकी दी कि मंत्रालय में दो दिन के अंदर आतंकी हमला होगा। इसके तुरंत बाद मुंबई पुलिस ने अधिकारियों के साथ मिलकर जांच की और फोन नंबर को ट्रैक किया। इस अपराध के सामने आने के कुछ घंटों बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खेमानी ने मंत्रालय को फोन किया और कहा कि उसके आतंकवादियों से संबंध हैं और वह अगले दो दिनों में मंत्रालय में होने वाले एक कार्यक्रम में उपस्थित होने वाला है। आगे की जांच चल रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^