महाराष्ट्र में कंटेनर का ब्रेक फेल, नौ लोगों की मौत
04-Jul-2023 05:59 PM 7479
मुबंई, 04 जुलाई (संवाददाता) महाराष्ट्र के धुले जिले में मंगलवार को बस स्टॉप पर एक कंटेनर ब्रेक फेल होने के बाद पास के भोजनालय से टकरा गया, जिससे नौ लोगों की मौत हो गयी और 25 लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर बाद पलासनेर गांव के पास उस वक्त हुई, जब एक बस स्टॉप के पास सीमेंट से लदे एक कंटेनर ब्रेक फेल हो जाने के बाद अनियंत्रित हो गया और दो वाहनों से टकराने के बाद भोजनालय में घुस गया। इससे नौ लोगों की मौत हो गयी और 25 लोग घायल हो गये। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^