महाराष्ट्र में कोरोना के 6,436 नए मामले, 24 की मौत
07-Feb-2022 11:21 PM 5405
औरंगाबाद/मुंबई, 07 फरवरी (AGENCY) महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी केेेेेे 6,436 नये मामले दर्ज किये गये और इस दौरान 24 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितो की संख्या बढ़कर 78,10,136 हो गई है। इस अवधि में 24 लोगोंं की मौत होने से मृतक की संख्या 1,43,98 लोगों की मौत हुई है। बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य में 18,423 लोग कोरोना मुक्त हुए जिसके साथ ही इस बीमारी से ठीक हाेने वालों की कुल संख्या बढ़कर 75,57,059 हो गई। राज्य की रिकवरी दर 96.76 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है। राज्य में अभी 1,06,059 सक्रिय मामले हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^