महाराष्ट्र में रसायन फैक्ट्री में विस्फोटवाले स्थल से सात शव बरामद
04-Nov-2023 07:49 PM 5906
रायगढ़ 04 नवंबर (संवाददाता) महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक रसायन फैक्ट्री में हुए विस्फोट वाले स्थल से सात श्रमिकों के शव शनिवार को बरामद हुए। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि फैक्ट्री में शुक्रवार को संदिग्ध वजह से विस्फोट हुआ था। इस घटना की जानकारी मिलने पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और इस टीम ने शनिवार को सुबह शवों का बरामद किया। राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है। सूत्रों ने बताया कि विस्फोट शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ। इसके बाद महाड एमआईडीसी स्थित फैक्ट्री में आग लग गई। अधिकारियों को संदेह है कि यह हादसा गैस रिसाव के कारण हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^