महाराष्ट्र: राधानगरी सिंचाई बांध से छोड़ा गया पानी
26-Jul-2023 02:12 PM 2716
कोल्हापुर, 26 जुलाई (संवाददाता) महाराष्ट्र में कोल्हापुर जिले और इसकी आसपास के अन्य तहसीलों में पेयजल का मुख्य स्त्रौत राधानगरी सिंचाई बांध बुधवार सुबह अपनी क्षमता के हिसाब से पूरा भर गया। इसक बाद छठवें स्वचालित गेट से पानी छोड़ा गया। कोल्हापुर जिला सिंचाई विभाग के अनुसार बांध का कुल जल भंडारण 8.35 टीएमसी था और भोगावती नदी में दो स्वचालित दरवाजों से कुल 2828 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस बीच राधानगरी सिंचाई बांध से पानी छोड़े जाने और जिले के पश्चिमी हिस्सों में भारी वर्षा के साथ मुख्य पंचांगगा नदी का जल स्तर तेजी से बढ़कर 43 फीट के खतरे के निशान तक पहुंच गया है। सुबह नौ बजे राजाराम बंधारा पर जलस्तर 40.5 फीट हो गया। जिले में विभिन्न नदियों के बाढ़ के पानी से कुल 81 बंधारा डूब गये हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^