मरणासन्न कांग्रेस का मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हास्यास्पद :बाबूलाल मरांडी
26-Jul-2023 10:28 PM 8757
रांची, 26 जुलाई (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज कांग्रेस पार्टी पर कड़ा प्रहार किया। श्री मरांडी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की जनता ने पिछले लोकसभा चुनाव में लैंड स्लाइड विक्ट्री से अपना आशीर्वाद दिया है।देश की जनता बार बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री की रूप में देखना चाहती है। लेकिन कांग्रेस पार्टी जिसे जनता ने नेता प्रतिपक्ष के लायक भी नहीं समझा वे आज देश के विकास ,प्रगति को समर्पित लोकप्रिय सरकार के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं,जो पूरी तरह से हास्यास्पद है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^