महात्मा गांधी के योगदान ने भारत को विश्व में एक अलग पहचान दिलाई : मुख्यमंत्री डॉ . यादव
03-Oct-2024 12:00 AM 807

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महात्मा गांधी के असीम योगदान ने भारत को दुनिया में एक अलग पहचान दी। वे ऐसे विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्होंने अहिंसा के मार्ग पर चलकर उस शक्ति को परास्त किया, जिसका विश्व में कभी सूर्यास्त नहीं होता था। उन्होंने भारत की संस्कृति को पृथक दृष्टिकोण से विश्व के सम्मुख रखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह विचार महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे सभागार परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कही।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^