मैं आंध्र प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए बलिदान करने को तैयार हूं: नायडू
09-Sep-2023 11:56 AM 1434
विजयवाड़ा, 09 सितंबर (संवाददाता) तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को भावुक होते हुए एक बयान में कहा कि वह प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान करने के लिए तैयार हैं। श्री नायडू को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “ पिछले 45 वर्षों से मैंने निस्वार्थ भाव से तेलुगू लोगों की सेवा की है। मैं तेलुगू लोगों के हितों की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान करने के लिए तैयार हूं। दुनिया की कोई भी ताकत मुझे तेलुगू लोगों, मेरे आंध्र प्रदेश और मेरी मातृभूमि की सेवा करने से रोक नहीं सकती। ” उल्लेखनीय है कि श्री चंद्रबाबू नायडू को सुबह आंध्र प्रदेश कौशल विकास घोटाले में नंदयाल शहर में गिरफ्तार किया गया और गुंटूर जिले में राज्य की सीआईडी पुलिस उन्हें अदालत में पेश कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^