विदेश
देश
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल
व्यापार
ARCHIVE
मैंने कोई गलती नहीं की, न्याय की जीत होगी: नायडू
Zuber Ansari
India
09-Sep-2023 11:44 AM
7364
विजयवाड़ा 09 सितंबर (संवाददाता) आंध्र प्रदेश में एक नाटकीय घटनाक्रम के बीच भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है और न्याय की जीत होगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक श्री नायडू को पुलिस ने आज तड़के नंदयाल में गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि सुबह करीब तीन बजे पुलिस उपमहानिरीक्षक (अनंतपुर) रघुरामी रेड्डी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल आरके फंक्शन हॉल में पहुंचा, जहां श्री नायडू अपनी बस में सो रहे थे। पुलिस ने बस को घेर लिया और उन्हें जगाना चाहा। इस दौरान बड़ी संख्या में तेदेपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताई और गिरफ्तारी के लिए नोटिस या संबंधित दस्तावेज दिखाने की मांग की। पार्टी नेताओं को उनके वकीलों ने तर्क दिया कि श्री नायडू एसपीजी सुरक्षा घेरे में हैं और उन्हें तड़के कैसे गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि श्री नायडू सुबह करीब पांच बजे बस से बाहर आए और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तारी के बारे में बताया। गिरफ्तारी के लिए नोटिस दिखाने को कहे जाने पर बाद में पुलिस ने प्राथमिकी की प्रति दी जिसमें उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस श्री नायडू को पूछताछ के लिए मंगलागिरी स्थित सीआईडी मुख्यालय ले गयी। इससे पहले श्री नायडू ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है और आखिरकार न्याय की जीत होगी। उन्होंने कहा, “मैं जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार के कुशासन के खिलाफ लड़ रहा हूं। सरकार मेरी आवाज दबाना चाहती है। मैं सभी तेदेपा कैडरों से संयम बनाए रखने की अपील करता हूं।” पुलिस ने इसी मामले में तेदेपा विधायक एवं पूर्व मंत्री गंता श्रीनिवास राव को भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही ऐहतियात के तौर पर प्रदेश भर में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं को उनके घरों से हिरासत में लिया गया है। इस बीच आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने ऐहतियात के तौर पर प्रदेश भर में बस सेवाएं रद्द कर दी हैं। गौरतलब है कि श्री नायडू ने तीन दिन पहले कुरनूल में एक सभा को संबोधित करते हुए अपनी गिरफ्तारी की आशंका जतायी थी।...////...
«
मैं आंध्र प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए बलिदान करने को तैयार हूं: नायडू
राज्य
»
त्रिपुरा में मां से दुष्कर्म के दोषी युवक को आजीवन कारावास
POST CATEGORY
देश
सम्पादकीय
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
राज्य
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
टाण्डा
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Youth18
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
mainne-koee-galatee-naheen-kee-nyaay-kee-jeet-hogee-naayadoo
/mainne-koee-galatee-naheen-kee-nyaay-kee-jeet-hogee-naayadoo
मैंने कोई गलती नहीं की, न्याय की जीत होगी नायडू
ASPX: POST