मंडियों तक पहुंची पौने दो करोड़ सेब की पेटियां
18-Oct-2023 10:14 PM 2620
शिमला, 18 अक्टूबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश में पिछले वर्ष की तुलना में इस बार सेब की फसल आधी है और प्राकृतिक आपदा की मार भी बागवानों को इस बार झेलनी पड़ी है। बावजूद इसके अभी तक मंडियों में एक करोड़ 75 लाख सेब की पेटियां पहुंच गई है, जबकि एमआईएस के तहत भी 51 हजार मीट्रिक टन सेब एचपीएमसी और हिमफेड ने खरीद लिया है। यह जानकारी बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बुधवार को यहां दी। बागवानों से एमआईएस के तहत भी एचपीएमसी और हिमफैड भी सेब प्रीक्योर कर रहा है। एमआईएस के तहत खरीदे गए सेब की बागवानों की 40 करोड़ की देनदारी बाकी है। करीब 40 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं शेष देनदारी को भी सरकार शीघ्र दे देगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^