सियाम की ग्रीन प्लेट ईवी रैली
18-Oct-2023 10:18 PM 3900
नयी दिल्ली 18 अक्टूबर (संवाददाता) स्थायी परिवहन को बढ़ावा देने के प्रयास में ऑटोमोबाइल निर्माताओं की शीर्ष संस्था सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चरर्स (सियाम) ने दिल्ली के प्रगति मैदान में ‘ग्रीन प्लेट ईवी रैली’ का आयोजन किया। भारी उद्योग मंत्रालय के साथ साझेदारी में इस कार्यक्रम ने पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जो देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने को बढ़ावा देने की सियाम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने इस रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^