मानव कल्याण में ही शिक्षा की सार्थकता - श्री मंगुभाई पटेल
05-Mar-2024 12:00 AM 759

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि मानव कल्याण में ही शिक्षा की सच्ची सार्थकता है। दीक्षित विद्यार्थी आजीवन मानवहित में काम करें। गरीब और वंचित वर्गों की मदद के लिए तत्पर और संवेदनशील रहें। जीवन की प्रत्येक सफलता में परिवार, समाज और राष्ट्र का स्मरण रखें। उन्होंने उपस्थित युवाओं का आह्वान किया कि अपने ज्ञान और विशेषज्ञता से विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^