मनोज सिन्हा ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण
07-Nov-2023 07:49 PM 5574
श्रीनगर, 07 नवंबर (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मंगलवार को राज्य के कुपवाड़ा जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की एक प्रतिमा का अनावरण किया। इस समारोह के दौरान महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार भी मौजूद थे। श्री सिन्हा ने एक्स पर कहा, “ मैं 'अम्ही पुणेकर' और भारतीय सेना की भारतीय सेना की 41वीं राष्ट्रीय राइफल्स टुकड़ी को उनकी ऐतिहासिक पहल के लिये बधाई देता हूं। महान शिवाजी की प्रतिमा लोगों और सेना के बहादुरों के लिये प्रेरणा का स्रोत होगी।” उन्होंने कहा, “अपनी सैन्य प्रतिभा और नैतिक बल का प्रदर्शन करके, शिवाजी ने लाखों भारतीयों को एकजुट किया और मराठा साम्राज्य के लिए संप्रभुता हासिल की। उनके सार्वभौमिक और शाश्वत मूल्य आज भी प्रासंगिक हैं और सामाजिक समानता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के मार्ग पर हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^