मसाणियां भैरव धाम भारत का ख्याती प्राप्त अलौकिक देवस्थान-देवनानी
25-Dec-2023 08:07 PM 8522
अजमेर 25 दिसम्बर (संवाददाता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर के नसीराबाद राजगढ़ मसाणियां भैरव धाम को भारत के अद्भुत ख्याती प्राप्त अलौकिक देवस्थान बताते हुए कहा है कि बाबा के आशीर्वाद से वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं। श्री देवनानी आज धाम पर स्थापित ..सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ.. की 21वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। उन्होंने कहा ..मैं 20 वर्षों से धाम से जुड़ा हूँ और आज जिस मुकाम पर हूं ,निश्चितरूप से बाबा और राजगढ़ धाम का आशीर्वाद निहित है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^