राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन सरकार, अब करणपुर में भी खिलेगा कमल-जोशी
25-Dec-2023 07:59 PM 9206
जयपुर 25 दिसंबर (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी ने दावा करते हुए कहा है कि राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है और अब करणपुर विधानसभा चुनाव में भी कमल खिलेगा। श्री जोशी आज श्रीगंगानगर जिले के करणपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी दौरा कर भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने बूथ सम्मेलन और किसान संवाद कार्यक्रम को भी सम्बोधित किया और भाजपा जिला कार्यालय श्रीगंगानगर में पत्रकार से भी संवाद किया। उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^