मुख्यमंत्री डॉ. यादव अचानक पहुंचे लाड़ली बहनों के घर और बंधवाई राखी
20-Aug-2024 12:00 AM 866

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रक्षाबंधन के दिन अचानक नागदा में बादीपुरा आजादपुर स्थित लाड़ली बहन आशा बौरासी के निवास पर पहुंचे। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपने भैया मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपने घर की चौखट पर देख लाड़ली बहना श्रीमती आशा बौरासी और श्रीमती अनीता बौरासी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भावुक बहनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लाडली बहनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और रक्षासूत्र बांधकर उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों को उपहार भेंट करते हुए लाड़ली बहना की राशि प्राप्त होने की जानकारी भी ली। बहनों ने सहर्ष बताया कि उनके खाते में इस बार 1250 रुपए के अलावा रक्षाबंधन की शगुन राशि 250 रुपए भी खाते में आए हैं। इसके लिए बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बहन लीलाबाई के निवास पर भी पहुंचे, उन्होंने रक्षासूत्र बंधवाया और उपहार भेंट किया। मुख्यमंत्री ने लीलाबाई के निवास पर 8 माह के नन्हे यश को गोदी में उठाकर दुलारा।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^