नागदा के बादीपुरा-आजादपुरा की बहनों को मिलेंगे पट्टे : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
20-Aug-2024 12:00 AM 859
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लाड़ली बहनों का प्रेम और आशिर्वाद सदैव मिलता रहे। हमारा भी यह प्रयास है कि लाड़ली बहनों के चेहरे पर सदा मुस्कान बनी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति का प्रमुख त्यौहार माना जाता है। इस दिन बहन अपनी रक्षा के लिए भाई को राखी बाँधती है। यह पर्व मात्र रक्षा का संदेश नहीं देता अपितु प्रेम, समर्पण, निष्ठा व संकल्प के द्वारा आपसी प्रेम को भी बाँधने का वचन देता है। उन्होंने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी बहनों को सुख, समृद्धि और आत्म सम्मान से परिपूर्ण जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज उज्जैन जिले के नागदा की बादीपुरा-आजादपुरा में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव को बहनों ने स्नेहिल राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बादीपुरा-आजादपुरा की बहनों को आवासीय पट्टे दिये जायेंगे।
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^