मुख्यमंत्री डॉ. यादव और जेट्रो अध्यक्ष श्री काताओका ने की मध्यप्रदेश में जापानी निवेश पर विस्तृत चर्चा
30-Jan-2025 12:00 AM 449

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JETRO) के अध्यक्ष श्री सुसुमु काताओका और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ टोक्यो के मिनाटो-कू में विस्तृत चर्चा की। बैठक में जापानी कंपनियों के मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर संभावनाओं और सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत में जेट्रो के 5 कार्यालय नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और अहमदाबाद हैं, लेकिन मध्यप्रदेश में इसका कोई कार्यालय नहीं है। उन्होंने जेट्रो को राज्य में एक कार्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव दिया ताकि जापानी कंपनियों और राज्य सरकार के बीच संवाद और सहयोग को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^