मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जेल भोपाल में 4 नई बैरक सहित 4 अन्य जेलों में नई सुविधाओं के विकास कार्यों का लोकार्पण किया
27-Aug-2024 12:00 AM 575

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व उल्लास और उमंग से मनाया जा रहा है। हमारे पर्व-त्यौहार जीवन को आनंदमयी बनाते हैं। अनेक अवसरों पर हम ग्रह, नक्षत्रों की अवस्था के अनुरूप त्यौहारों को मांगलिक अवसर मानकर मंगलकामनाएँ देते हैं। मांगलिक तिथियों पर आने वाले पर्व त्योहार मंगलकामनाऍं देने का अवसर है। शुभकामनाएँ सामान्य अवसरों पर दी जा सकती हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी उपस्थितों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और मंगलकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज केंद्रीय जेल,भोपाल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से संबंधित प्रसंग को फिल्म के माध्यम से दिखाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जेल के निकट जेल पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के सहयोग से यह पेट्रोल पम्प प्रारंभ हुआ है।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^