मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पद्मभूषण श्री एम.
18-Aug-2024 12:00 AM 815

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज शाम मुख्यमंत्री निवास में पद्मभूषण श्री एम. (मुमताज अली खान) ने सौजन्य भेंट की। श्री एम. ने मध्यप्रदेश में सांस्कृतिक और अन्य क्षेत्रों में संचालित गतिविधियों की सराहना की। द सत्संग फाउंडेशन के संस्थापक श्री एम. भारत भवन भोपाल में आज प्रारंभ हुए दो दिवसीय एकात्म पर्व में भागीदारी के लिए पधारे हैं। पद्मभूषण श्री एम. का आज शक्ति एवं अद्वैत वेदांत पर सारस्वत प्रबोधन भी हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट के दौरान श्री एम. ने फाउंडेशन के विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री एम. के आगमन पर उन्हें पुष्प-गुच्छ भेंट कर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^