मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पर्वतारोही कु. प्रीति परमार ने की भेंट
22-Aug-2024 12:00 AM 999

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज मंत्रालय में पर्वतारोही कु. प्रीति परमार ने भेंट की। सीहोर जिले की 12 वर्षीय बेटी कु. प्रीति परमार ने यूरोप के सबसे ऊंचे पर्वत एल्ब्रस की चढ़ाई करने में सफलता प्राप्त की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस सफलता के लिए कु. प्रीति को बधाई दी। भेंट के अवसर पर आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर उपस्थित थे। कु. प्रीति ने इस सफलता का श्रेय परिजन और बड़े भाई श्री चेतन परमार को दिया है जो उनके कोच और मार्गदर्शक भी हैं।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^