पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गौर का व्यक्तित्व बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
22-Aug-2024 12:00 AM 972

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर का व्यक्तित्व बहुमुखी प्रतिभा संपन्न, मिलनसार और मानव मात्र को सम्मान देने वाला था। उनकी लोकप्रियता और जन-जन के मन में उनके प्रति विश्वास था कि वे एक विधानसभा क्षेत्र से दस बार चुनाव जीते हैं। श्री गौर ने विपरीत समय में ताकत से अपनी आवाज रखी, परंतु कभी भी विनम्रता नहीं छोड़ी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्री बाबूलाल गौर की 5वीं पुण्यतिथि पर भेल स्थित बाबूलाल गौर शासकीय महाविद्यालय में उनकी स्मृति में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्व. गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^