मुख्यमंत्री ने तातापानी महोत्सव में की बड़ी घोषणा
15-Jan-2025 12:00 AM 1138

मकर संक्रांति के अवसर पर तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि खरीफ वर्ष 2024-25 के तहत धान खरीदी प्रक्रिया 14 नवम्बर 2024 से प्रारंभ हो चुकी है, जिसमें 27 लाख से अधिक किसानों का समर्थन मूल्य पर पंजीयन हुआ है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार भी प्रदेश में बम्पर धान उत्पादन हुआ है और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य समय पर मिले। उन्होंने घोषणा की कि धान खरीदी समाप्त होने के सप्ताह भर के भीतर किसानों को अंतर की राशि एकमुश्त अंतरित कर दी जाएगी।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^