मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज करेंगे तातापानी महोत्सव का शुभारंभ
14-Jan-2025 12:00 AM 514

संक्रांति परब के अवसर पर तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री 172 करोड़ 83 लाख से अधिक की राशि के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। जिसमें रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र में 40 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 08 विकास कार्यों का लोकार्पण, सामरी विधानसभा क्षेत्र में 36 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 10 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में 29 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तातापानी महोत्सव में सम्पन्न होने वाले मुख्यमंत्री सामुहिक कन्या विवाह योजनान्तर्गत 300 जोड़ों के विवाह समारोह में सम्मिलित होंगे तथा नव दंपतियों को आशीर्वाद देंगे।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^