मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिले में 177.24 करोड़ रुपए के 198 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
15-Jan-2025 12:00 AM 851

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित तातापानी महोत्सव का शुभारंभ करते हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जिले में कुल 177.24 करोड़ रुपए के 198 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 43 करोड़ 14 लाख 78 हजार रुपए के 58 विकास कार्यों का लोकार्पण और 134 करोड़ 09 लाख रुपए के 140 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास शामिल है। विकास कार्यों में 21 करोड़ 58 लाख की लागत से केरता से बच्छराजकुंवर मानपुर तक पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण, 04 करोड़ 31 लाख की लागत से झारा से तालकेश्वरपुर सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण, 12 करोड़ 68 लाख की लागत से बंशधारी नाला व्यपवर्तन योजना निमार्ण कार्य का भूमिपूजन, 03 करोड़ 54 लाख की लागत से लुरगी सरगढ़ी से जोरोपानी सड़क निमार्ण कार्य का भूमिपूजन, 03 करोड़ 75 लाख की लागत से मोखा से धुनधारूपारा तक सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 04 करोड़ 41 लाख की लागत से नगरपालिका परिषद बलरामपुर में नालंदा परिसर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^