मिजोरम में विस चुनाव के लिए मतदान जारी
07-Nov-2023 10:35 AM 3528
आइजोल, 7 नवंबर (संवाददाता) पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में 40 सदस्यीय विधान सभा के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हुयी और कई मतदान केंद्रों पर लोग शुरुआती मिनटों में अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने के लिए निर्धारित समय से पहले ही कतार में लग गए थे। मतदान औपचारिक रूप से शाम चार बजे समाप्त हो जाएगा। भारत के दूसरे सबसे कम आबादी वाले और पांचवें सबसे छोटे राज्य में 1,276 मतदान केंद्रों पर 4,39,026 महिलाओं सहित 8,56,868 मतदाता 170 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^